भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और विकास नगर में की जनसभा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और विकास नगर में की जनसभा

स्टोरी हाइलाइट्स

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड पहुंचे हैं। पिथौरागढ़ में जनसभा के बाद अब वह वह करीब साढ़े चार बजे विकासनगर पहुंचे।

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड पहुंचे हैं। पिथौरागढ़ में जनसभा के बाद अब वह वह करीब साढ़े चार बजे विकासनगर पहुंचे। यहां उन्होंने टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है। पीएम मोदी ने यहां के विकास के लिए बहुत काम किए हैं। 


इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड में आने का सौभाग्य मिला। इस भूमि में हम देवताओं को पूजते हैं, यहां का हर व्यक्ति देवतुल्य है। ये भूमि देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही है। वीरों, जवानों के साथ वन रैंक वन पेंशन लागू कर प्रधानमंत्री द्वारा ही न्याय किया गया है। प्रधानमंत्री ने शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है। उनके कहे अनुसार आज वो धरातल में दिख रहा है और उत्तराखंड से विकास की नई गंगा बह रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि एक ओर हमारी सरकार है जिसने उत्तराखंड के दर्द को समझा, राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी, युवाओं की आकांक्षाओ को पूर्ण एवं महिलाओं का सशक्तिकरण किया, राज्य को मुख्यधारा में लाने का काम किया। और दूसरी ओर वह विपक्षी दल है जिसने दशकों तक उत्तराखंड के साथ धोखा किया। घोटाले किए, विकास की जगह राज्य का विनाश किया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने कोयला घोटाला, बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 2G, 3G घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने जल, नभ, थल, के साथ ही पाताल में भी घोटाले किए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि 2014 और 2019 में उत्तराखंड राज्य ने पांचो लोकसभा सीट भाजपा को देने का काम किया जिसके फलस्वरुप कोरोना जैसी महामारी, यूक्रेन रूस युद्ध के बाद भी ब्रिटेन को पछाड़ भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा तीसरी बार अजय टम्टा जी एवं सभी पांच सीटों से भाजपा प्रत्याशीयो को विजय बनाकर भेजेंगे तो भारत 2028 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। उन्होंने कहा इलेक्ट्रॉनिक गुड्स के एक्सपोर्ट में भारत 6 गुना आगे बढ़ गया है। आज सबके हाथ में जो मोबाइल है उसमें मेड इन इंडिया लिखा हुआ होगा ये आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण है। 97 प्रतिशत मोबाइलों का निर्माण भारत में हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सात लाख लोगों ने आयुष्मान योजना का उपयोग कर अपनी और परिवारजनों की जान बचाई है। कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य नहीं दिया है। हमें अटल जी को याद रखना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा है कि अटल ने राज्य बनाया, मैं इसे संवारने का काम करूंगा। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि सारी सीटों पर पांच लाख के वोटों के अंतर से जीत दर्ज करनी है। तेज धूप भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जनसभा में पहुंचना इस बात का साक्ष्य है हमारी बड़ी जीत सुनिश्चित है।


मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामशरण नौटियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उपस्थित हैं।