प्रदेश में गर्मी के प्रकोप से मिलेगी राहत, बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान

प्रदेश में गर्मी के प्रकोप से मिलेगी राहत, बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान

स्टोरी हाइलाइट्स

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले गर्मी अपना असर दिख रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में नमी पहुंच रही है साथ ही आज से पश्चिमी विक्षोभ भी सकरी हो रहा है इसका असर 6 से 8 अप्रैल तक प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है साथ ही कुछ जगह ओले भी गिर सकते हैं।

भोपाल। प्रदेश में इन दिनों गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। दिनभर तेज तपिश के साथ हो रही उमस से लोग परेशान हैं। गुरुवार को मंडला, सतना, सिवनी और नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से रात में तापमान में गिरावट दर्ज हो रही थी जो गुरुवार को नदारत देखी और दिन के साथ ही रात में भी तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से हलकान दिखे।

 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले गर्मी अपना असर दिख रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में नमी पहुंच रही है साथ ही आज से पश्चिमी विक्षोभ भी सकरी हो रहा है इसका असर 6 से 8 अप्रैल तक प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है साथ ही कुछ जगह ओले भी गिर सकते हैं। खासतौर से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। भोपाल,उज्जैन, सीहोर,देवास और नर्मदापुरम सहित कई शहरों में बारिश गिरने से तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।