भाजपा की सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में सतीश उपाध्याय ने कहा, ‘400 पार का संकल्प पूरा करने सोशल मीडिया से सशक्त कोई हथियार नहीं’

भाजपा की सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में सतीश उपाध्याय ने कहा, ‘400 पार का संकल्प पूरा करने सोशल मीडिया से सशक्त कोई हथियार नहीं’

स्टोरी हाइलाइट्स

राजनीति में अणुशक्ति का काम यदि कोई कर रहा है तो वह सोशल मीडिया है सोशल मीडिया वह शक्ति है जिससे हमारा 400 पार का संकल्प पूरा होगा और पूरा करने के लिए सोशल मीडिया से सशक्त कोई हथियार हमारे पास नहीं है! यह बात आज भाजपा उज्जैन आलोट लोकसभा में सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में प्रमुख वक्ता लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कही।

उज्जैन। राजनीति में अणुशक्ति का काम यदि कोई कर रहा है तो वह सोशल मीडिया है सोशल मीडिया वह शक्ति है जिससे हमारा 400 पार का संकल्प पूरा होगा और पूरा करने के लिए सोशल मीडिया से सशक्त कोई हथियार हमारे पास नहीं है!  यह बात आज भाजपा उज्जैन आलोट लोकसभा में सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में प्रमुख वक्ता लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया है और 400  के इस नारे को यदि कोई सिद्ध कर पाएगा तो वह आप सभी सोशल मीडिया के कार्यकर्तागण है। सोशल मीडिया की मोबाइल वह शक्ति है जिसमें अभी कहीं गई बात को भारत के विभिन्न राज्यों में ही नहीं विश्व के किसी भी शहर में तत्काल भेजा जा सकता है। आज का युग डिजिटल युग है और इस डिजिटल युग में सोशल मीडिया राजनीतिक कार्यकर्ताओं और खासतौर से भाजपा के तकनीकी विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं का हथियार है। 


कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने दिया। कार्यक्रम को लोकसभा के सह प्रभारी सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, तेज बहादुर सिंह चौहान, सतीश मालवीय, बहादुर सिंह बोरमुंडला, सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया संयोजक सुहास वैद्य ने किया। जानकारी भाजपा नगर सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या ने दी।


भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए लोकसभा कोर कमेटी व नगर पदाधिकारियों मण्डल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई बैठक को लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने संबोधित किया। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार इस अवसर पर सतीश उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि, लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी द्वारा प्रदेश में अनेक अभियान एवं कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है।  प्रदेश भर में बूथ विजय अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक प्रवास करेंगे। यह अभियान 10 दिन प्रतिदिन 02 घंटे बूथ पर समयदान करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 370 से अधिक वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर मैदान में कार्यकर्ता निकले ताकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी वीर बने हम सब कार्यकर्ताओं की भूमिका हो। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के विकास के लिए नारी शक्ति अधिनियम बनाकर 33% आरक्षण के साथ हमारी महिलाओं को आगे बढ़ने का काम किया है। विपक्ष के लोग भारत को सिरमौर और समृद्ध बना नहीं चाहते इसीलिए की अनेक प्रकार के गठबंधन को हमें मुंहतोड़ जवाब देना है। इस अभियान मैं बूथ में निवासरत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक कर आगामी चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 370 वोट वृद्धि के लक्ष्य को रखना साथ ही अनुसूचित जाति अथवा जनजाति बस्ती में संपर्क कर भाजपा की रीति नीति से अवगत कराकर विचारधारा से जोड़ना प्रमुख है। इस अवसर पर लोकसभा के सह प्रभारी सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, लोकसभा प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान, चिंतामणि मालवीय, अनिल जैन कालुहेड़ा, सतीश मालवीय, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, बहादुर सिंह चौहान सहित विधानसभा प्रभारी, नगर पदाधिकारी गण उपस्थित थे।


उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारं

लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय के द्वारा किया गया । इस अवसर पर संभाग के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, बहादुरसिंह चौहान, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, महापौर मुकेश तटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व विधायक पारस जैन, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, रूप पमनानी, सोनू गेहलोद, अशोक प्रजापति, संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया , सत्यनारायण खोईवाल, जगदीश पांचाल, मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, अजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


प्रदेश सह प्रभारी द्वारा दीवार लेखन किया गया

प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय द्वारा वार्ड 40 मैं। बूथ क्र. 78 पर दीवार लेखन कर मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार जैसे नारे दीवारों पर लिखे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, आनंद सिंह खींची, पर्वतसिंह जाट, प्रवीण ससनोठिया सहित पार्षद, मंडल पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।